झिराना केदारेश्वर मंदिर में 9 दिवसीय महामृत्युंजय सवा लाख जाप महोत्सव का आयोजन

पीपलू(ओपी शर्मा)। झिराना स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारेश्वर मंदिर में ज्योतिषाचार्य पंडित बसंत दाधीच के सानिध्य में 9 दिवसीय महामृत्युंजय सवा लाख जाप महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 9 ब्राह्मणों द्वारा 9 दिन में सवा लाख महामृत्युंजय जाप कर अकाल मृत्यु एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अनुष्ठान किया जा रहा है। आचार्य बसंत दाधीच ने बताया कि भगवान शिव का सबसे प्रिय महामंत्र महामृत्युंजय जाप करने से व्यक्ति की अकाल मृत्यु नहीं होती है उम्र को बढ़ावा मिलता है तथा व्यक्ति के कोई भी घातक बीमारी होती है तो उसका निवारण हो जाता है। उन्होंने बताया कि महामृत्युंजय जाप पर विज्ञान व चिकित्सा के क्षेत्र में भी शोध हो रहा है है उसके जाप करने से बहुत से लोगों की कैंसर अन्य घातक बीमारियां का निवारण हो रहा है देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स नई दिल्ली में प्रयोग किया जा रहा है जिससे इन बीमारियों का निवारण हो रहा है। व्यक्तियों को अकाल मृत्यु की रोकथाम, आकस्मिक दुर्घटनाओं ना हो के लिए रोज महामृत्युंजय का जाप करना चाहिए। इस अवसर पर महामृत्युंजय जाप कर भगवान केदारनाथ पर जलाभिषेक किया गया था। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।